श्रीडूंगरगढ़: ट्रक से बचने के प्रयास में वायु सेना की स्कॉर्पियो फुटपाथ पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला
श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे-11 पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस थाने के सामने बड़ा हादसा टल गया। बीकानेर से रतनगढ़ की ओर जा रही वायु सेना की सरकारी स्कॉर्पियो एक ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। जानकारी के अनुसार सर्विस रोड से एक ट्रक चालक अचानक हाईवे पर आ गया। उसी दौरान बीकानेर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने टक्कर से बचन