भरगामा: पैकपार में संतमत-सत्संग के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का समापन, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के पैकपार लक्ष्मीनियां टोला (वार्ड-13) स्थित मध्य विद्यालय परिसर में भरगामा प्रखंड संतमत-सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित 12वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 17 अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हो गया।