बहराइच: बहराइच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज सुहेलदेव स्मारक स्थल पर प्रतिमा का किया लोकार्पण जनसभा को किया संबोधित
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एकदिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे जहां उन्होंने चित्तौड़ा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर पहुंच कर महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।