बहराइच: बड़ागांव में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।