बरेली: राष्ट्रपति के दौरे से पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, IVRI से डेलापीर तक की गई कार्रवाई
राष्ट्रपति दौरे से पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, IVRI से डेलापीर तक कार्रवाई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में आज भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) से लेकर डेलापीर तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।