बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के तहसील के पास पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, एसएसपी बरेली से की गई शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के तहसील के पास हुए पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं ऐसा पीड़ित पत्रकार ने आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि तीन-चार लोगों ने उसको पर जानलेवा हमला किया था ।जिसमें वह पूरी तरह घायल हो गया था ।घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।