सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय में मंगलवार को महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 9 महिलाओं ने नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से सभी 9 महिलाओं की नसबंदी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय के अधीक्षक डॉ. ओपी राठौर ने मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि महिला नसबंदी शिविर प्रत्येक सोमवार और शुक