मुरैना नगर: मारकंडेश्वर बाजार में दिनदहाड़े मोबाइल पर हाथ साफ, CCTV में कैद चोर,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।
मुरैना शहर के मारकंडेश्वर बाजार स्थित सुरभि कॉस्मेटिक एजेंसी से एक युवक मोबाइल चोरी कर फरार हो गया।संचालक विष्णु गर्ग रविवार शाम दुकान के बाहर बातचीत कर रहे थे,तभी आरोपी अंदर घुसा। गल्ले में कुछ न मिलने पर उसने मोबाइल उठा लिया।पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।