उधवा: राधानगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 7.88 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसडीपीओ ने दी जानकारी
राधानगर थाना पुलिस को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से उधवा ओवर ब्रिज के पास छापेमारी की। इस दौरान एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।