बांधवगढ़: दिव्यांग की चौखट पर पहुंचीं कलेक्टर राखी सहाय, मौके पर सुनी समस्या, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील प्रशासन की भावना को चरितार्थ करते हुए एक दिव्यांग आवेदक के प्रति विशेष मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर स्वयं दिव्यांग आवेदक के पास पहुंचीं और उसकी समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। समस्या सुनने के बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं ।