बख्तियारपुर: बख्तियारपुर स्टेशन पर चलती श्रमजीवी एक्सप्रेस से कूदा अधेड़, घायल होने पर PMCH रेफर
बुधवार की सुबह करीब 11 बजे पटना से बेगूसराय जाने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति गलत ट्रेन पर चढ़ गया। जानकारी मिलने के बाद उसने बख्तियारपुर स्टेशन पर चलती डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस से नीचे छलांग लगा दी। घटना में बेगूसराय निवासी राजीव कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर लाया