इटावा: मनियाँमऊ में आकाशीय बिजली गिरने से महिला और बच्चा घायल, मकान हुआ क्षतिग्रस्त
Etawah, Etawah | Jul 10, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के मनियाँमऊ गांव में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे आकाशीय बिजली गिरने से निर्देश राजपूत का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घर के अंदर मौजूद उनकी पत्नी विरमा देवी व 8 वर्षीय उनका बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सरकारी एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार जारी है।