जींद: सोलर पंप पर 75% अनुदान योजना का लाभ उठाएं किसान, डीसी ने लघु सचिवालय में दी जानकारी
Jind, Jind | Feb 26, 2024 नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा की ओर से जो किसान डीजल पंप से सिंचाई कर रहे हैं। उन्हें 3 एचपी से 10 एचपी तक के सौर ऊर्जा पंप पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान 1 मार्च तकwww.saralharyana.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने दी।