अनूपपुर: अनूपपुर-शहडोल में हाथियों का आतंक, 5 हाथियों से दहशत, ग्रामीणों की उड़ी नींद
अनूपपुर एवं शहडोल जिले के ग्रामीण इलाकों में बीते चार माह से पांच हाथियों का आतंक जारी है। एक खतरनाक दंतैल हाथी ने मरवाही, अनूपपुर और शहडोल में एक माह के भीतर चार ग्रामीणों और आठ मवेशियों की जान ले ली है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीण रातभर जागकर अपने परिवार की सुरक्षा करने को मजबूर हैं। हालांकि की वन विभाग में सतर्क रहने की अपील की है ।