राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस की पूर्व संध्या पर विक्रमगंज प्रखंड के मानी ग्राम पंचायत में आज मंगलवार को 3 बजे जैव विविधता प्रबंधन समिति, मानी द्वारा पराली न जलाने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। समिति ने मानी, रमन डिहरा, लक्ष्मणपुर और मठिया गांव के सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में जाकर बच्चों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।