कायमगंज कोतवाली के गांव ममापुर स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक ललित कुमार गंगवार बीएलओ के पद पर तैनात है।मानसिक दबाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया।वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया बीएलओ ललित ने तहसीलदार व कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।