ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल गाँव स्थित बाईपास पर इनोवा कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस ने शव किया कब्जे में
ऊँचाहार क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर पट्टी रहस कैथवल गाँव स्थित बाईपास पर बुधवार की शाम,गलत दिशा में जा रहे बाइक सवार ओमप्रकाश निवासी बड़ी नरौली थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ को लखनऊ की ओर जा रही इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मृतक दयालपुर गाँव से निमंत्रण से घर लौट रहा था