सुसनेर: बराई गांव में बड़ा हादसा: ट्रांसफार्मर सुधार रहे विद्युत कर्मी की करंट लगने से मौत
ग्राम बराई गांव ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय करंट लगने से एक विद्युत कर्मी की मौत हो गई है। घटना आज बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। मृतक की पहचान चेन सिंह कंडारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक परमिट लेकर मरम्मत का कार्य कर रहा था तभी अचानक विद्युत सप्लाई चालू होने से दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के दौरान मौके पर ग्रामवासियों की भीड़ भी लगी रही