चूरू: जिला खेल स्टेडियम में सीएम भजनलाल ने लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, वॉर मेमोरियल का उद्घाटन भी किया
Churu, Churu | Apr 22, 2026 चूरू के जिला खेल स्टेडियम में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीर योद्धा लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर में निर्मित वॉर मेमोरियल का भी विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम देशभक्ति और शौर्य के वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन रवि शर्मा ने किया।