माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में पटेलपुर पुल घाट पर रविवार को नदी स्नान के लिए श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाते नजर आए. पूर्वाह्न 9:30 बजे यहां काफी संख्या में श्रद्धालु किऊल नदी में स्नान कर पूजा पाठ करते नजर आए. दूसरे जगह से भी लोग नदी स्नान के लिए छोटे-बड़े वाहनों से यहां पहुंच रहे हैं.