अम्बाला: जलबेड़ा रोड स्थित फर्टिलाइजर की दुकान से कर्मचारी को चाकू की नोक पर लेकर लूटे ₹5600, मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Jan 29, 2024 जलबेड़ा रोड स्थित फर्टिलाइजर की दुकान से कर्मचारी को चाकू की नोक पर लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 5600 रुपए लूटे। ईशान ने थाना सेक्टर 9 पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि वह आज घर पर गया था और कुछ ही देर के बाद वहां पर बाइक पर सवार होकर दो आरोपी आए। उन लोगों ने उसके वर्कर को चाकू की नोक पर लेते हुए उपरोक्त रकम लूट ली। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।