टीकमगढ़: केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के द्वारा टीकमगढ़ मातृ पितृ वृद्ध आश्रम का किया गया निरीक्षण
केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के द्वारा आज मात्र शक्ति संगठन टीकमगढ़ द्वारा संचालित टीकमगढ़ मातृ पितृ वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गो से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मातृशक्ति संगठन द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम का अवलोकन कर केंद्रीय मंत्री ने प्रशंसा की तथा मातृ पितृ भरण पोषण अधिनियम के साथ आश्रम में रोजगार परख एवं सृजनात्मक कार्यो के कराए जाने एवं हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।