सगड़ी: कंधरापुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर कार के पार्सल वाहन में घुसने से 5 की मौत
Sagri, Azamgarh | May 16, 2026 आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा गाजीपुर से लखनऊ जाने वाले रूट पर कंधरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किलोमीटर संख्या 238.5 के पास हुआ । जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से एक पार्सल यान में जा घुसी । टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई ।