उज्जैन शहर: 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के आरोपी को उज्जैन लेकर पहुँची गुजरात पुलिस
वर्ष 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में सीरियल ब्लास्ट हुआ था। उज्जैन निवासी आतंकी मोहम्मद शफीक अंसारी को इस मामले में दोषी पाया गया था और उसे उम्र कैद हुई। आतंकी 5 दिन की पैरोल पर न्यायालय के आदेश पर उज्जैन लाया गया है। आतंकी के उज्जैन निवास बापू नगर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया गुजरात से दो ACP व अन्य टीम आई हुई है।