झांसी: झांसी में एक्सीडेंट में इकलौते बेटे की हुई मौत, बाइक से शादी में जा रहा था, लोडिंग गाड़ी ने मारी टक्कर, चचेरा भाई घायल
Jhansi, Jhansi | Jun 29, 2026 झांसी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक ललित अहिरवार रविवार देर रात बाइक से शादी में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में एक लोडिंग गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ललित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई अभिषेक गंभीर रूप से घायल है उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। ललित की मौत की खबर सुनकर मां बेहोश हो गई ललित इकलौता बेटा था