हौज खास: एक देश-एक चुनाव और टीम इंडिया की बात करने वाले लोग अपने ही देश की राजधानी के लोगों को प्यासा मार रहे हैं : दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज
आज दिल्ली में पार्टी दफ्तर से प्रेस वार्ता करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा एक देश-एक चुनाव और टीम इंडिया की बात करने वाले लोग अपने ही देश की राजधानी के लोगों को प्यासा मार रहे हैं। हरियाणा की BJP सरकार ने जान-बूझकर दिल्ली का पानी रोक रखा है। इस मामले में प्रधानमंत्री चुप बैठे हैं। उन्हें दिल्ली का संकट नहीं दिख रहा है।