गाण्डेय: गांडेय प्रखंड में मौसम ने बदली करवट, दिन में ही रात जैसा नज़ारा
Gandey, Giridih | May 29, 2026
शुक्रवार की सुबह गांडेय प्रखंड में मौसम ने अचानक ऐसा करवट लिया कि दिन में ही रात्रि जैसा नजारा देखने को मिला। सुबह करीब 9 बजे से आसमान पर घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अंधेरा सा छा गया। सुबह 10 बजे के बाद तेज हवाओं, बादलों की गर्जना और हल्की बारिश के साथ मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू किया।