कटोरिया: बीचकौड़ी मोड़ के पास दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार हुए जख्मी
Katoria, Banka | Mar 30, 2026 कटोरिया- बाघमारी रोड स्थित बीचकौड़ी मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी दोनों का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार की गंभीर चोट को देख चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।