महोली: समरावा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में हुई जोरदार टक्कर, एक महिला गंभीर रूप से घायल
Maholi, Sitapur | May 15, 2026 जनपद के महोली इलाके के समरावा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो जाने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते महिला को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।