बरही: बंडासिंगा में पुआल में आग लगने से हुआ हजारों रुपये का नुकसान
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंडासिंगा में शनिवार की दोपहर पुआल में आग लग गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मनोज यादव पिता गोवर्धन यादव की घर के बाहर रखे पुआल जलकर राख हो गई। इससे करीब 10 हजार की पुआल जलकर राख हो गई। मनोज यादव ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की।