एटा: एटा में फटा तिरंगा लहराया, वीडियो सामने आया, कोतवाली नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला
Etah, Etah | Apr 16, 2026 एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज लहराने का वीडियो सामने आया है। यह घटना राधेश्याम होटल के समीप वाली गली के पास की बताई जा रही है। गुरुवार की दोपहर यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।वीडियो में एक फटा हुआ तिरंगा फहराता हुआ दिख रहा है, जिससे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है।