हरदा: जिले के ग्राम भादू गांव में सड़क हादसा: अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने जताई शंका।
Harda, Harda | Jun 9, 2026 हरदा जिले के भादू गांव में नहर के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक के परिजनों ने हादसे को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।