कोलेबिरा: नवाटोली के पास पैदल सड़क पार कर रहे ट्रक चालक को कार ने टक्कर मारकर किया घायल
यूपी निवासी मोहमद गुलजार नामक एक ट्रक चालक 5 अगस्त की अहले सुबह रांची से ओडिसा जाने के दौरान, नवाटोली के पास ट्रक को खड़ा कर शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार कार उसे धक्का मार कर फरार हो गई। जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।