सिमरिया: ग्राम कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: खेलते समय गर्म तेल से जली 4 वर्षीय बच्ची, जिला अस्पताल रेफर
ग्राम कुम्हारी से आज दिन शनिवार दिनांक 1 फरवरी को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहाँ खेलते समय एक 4 वर्षीय मासूम के ऊपर खोलता हुआ गर्म तेल गिर जाने से वह बुरी तरह जल गई जिसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।