सिमरिया: JK सीमेंट प्लांट में अधिकारियों की जांच टीम पहुंची, प्रारंभिक जांच में स्लैब की ढलाई कमजोर होने से हादसा सामने आया
सिमरिया पगारा स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार को हुए हादसे मे 4 मजदूरों की मौत के बाद उच्च स्तरीय जांच और कार्यवाही की मांग के बीच श्रम विभाग के अफसर की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा नामित तिवारी ने हादसे के कारणों को जानने की कोशिश की और प्रारंभिक जांच में स्लैब की ढलाई कमजोर होने की बात सामने आई है।