दातागंज: दातागंज क्षेत्र के बौरा गांव के पास एक अनियंत्रित वाहन दीवार से टकराया, कई लोग घायल
मंगलवार दोपहर 3 बजे के लगभग दातागंज क्षेत्र के बौरा गांव के पास एक अनियंत्रित होकर कार दीवार से टकरा गई। जिसमें दो लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि कार बरेली से दातागंज जा रही थी तभी अचानक बौरा गांव के पास मोड़ आने से अनियंत्रित हो गई और कार सीधे एक दीवार से टकरा गई है। जिसमें कार सवार दो लोगो के हल्की फुल्की चोटे आई है। बाकी सभी सुरक्षित है।