मेहगांव: बरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाथूराम कॉलेज के सामने से अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Aug 8, 2024 बरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रधान आरक्षक त्रिवेंद्र सिंह ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आरिफ पुत्र आजम खान निवासी डोंगरपुरा को नाथूराम कॉलेज के सामने बरोही में पकड़ा। आरोपी के कब्जे से तलाशी लेने पर 20 क्वार्टर देसी शराब के जप्त किए ।जिनकी कीमत 1400 रुपए बताई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।