मेहगांव: गोरमी थाना क्षेत्र में सुनारपुरा मुरलीपुरा रोड पर ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Aug 7, 2024 गोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी माधौ सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी नुन्हाड थाना गोरमी ने पुलिस को बताया।कि ऑटो चालक राकेश पुत्र प्रकाश खरे निवासी लखनपुरा ने ग्राम अछाई के सामने सुनारपुरा मुरलीपुरा रोड पर लापरवाही व तेजी से चलाते हुए फरियादी की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे फरियादी एवं फरियादी की पत्नी को चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।