कानपुर: एयर फोर्स के विंग कमांडर के ससुर ने खुद को मारी गोली, नवाबगंज थाने की पुलिस ने रीजेंसी में कराया भर्ती
कानपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर के ससुर ने खुद को गोली मार ली। बुधवार दोपहर 1 बजे घर में उन्होंने सुसाइड की कोशिश की। गोली सिर को छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर घर में काम कर रहा नौकर कमरे में पहुंचा तो बुजुर्ग के हाथ में लाइसेंसी रिवाल्वर फंसी देखी।आनन-फानन उसने पुलिस को सूचना दी। नवाबगंज थाना पुलिस ने बुजुर्ग को रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया है।