कानपुर: जीटी रोड पर रूटीन चेकिंग के दौरान जीएसटी विभाग ने लाखों की अवैध शराब बरामद की, जो पंजाब से उड़ीसा ले जाई जा रही थी
जीएसटी विभाग ने लाखों की अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश किया है। जीटी रोड पर रूटीन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ट्रक से पंजाब की 853पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसे रुई की गांठों के नीचे छिपाकर पंजाब से ओडिशा ले जाया जा रहा था।जिला आबकारी अधिकारी ने बुधवार 11बजे कहा कि गैर-प्रांत की शराब की तस्करी ट्रक चालक समेत अन्य के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज किया