सुवासरा: लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टैंकर चालक ने 6 वर्षीय बालक को मारी टक्कर घायल बालक को शासकीय अस्पताल पहुंचाया भवानी मंडी रेफर
लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पानी के टैंकर चालक द्वारा एक 6 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी, जिसके कारण बालक गंभीर घायल हो गया इस घटना के बाद तुरंत घायल बालक को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद भवानी मंडी के लिए रेफर किया। वही इस घटना के बाद वार्ड वासियों द्वारा इस प्रकार की घटना दोबारा ना घटित हो इसको लेकर अंकुश लगाने की मांग की