जौनपुर: भदेवरा गांव में पोखरे में डूबने से अधेड़ की मौत, गांव में शोक का माहौल
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। भदेवरा निवासी मन्नू यादव (50) अपनी भैंस के बच्चे को नहलाने के लिए गांव के पास स्थित पोखरे पर गए थे।