पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में खेत पटवन के दौरान करंट से किसान घायल, GMCH में इलाज के दौरान हुई मौत
Purnea East, Purnia | Apr 15, 2026
पूर्णिया में मक्के के खेत में पटवन के दौरान करंट से किसान की मौत हो गई। किसान मक्के के खेत में पटवन के लिए मोटर में बिजली कनेक्शन जोड़ते वक्त करंट की चपेट में आ गए।जिससे वह बूरी तरह घायल हो गए GMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई.मृतक की पहचान धमदाहा के नीरपुर बरान वार्ड-12 निवासी राजेंद्र मंडल के बेटे 25 वर्षीय बमबम मण्डल के रूप में हुई है परिजनों में मातम है