सुसनेर: जामुनिया रोड चाकूबाजी: 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जिंदगी की जंग लड़ रहे राहुल ने अस्पताल से जारी किया दर्दभरा बयान
जामुनिया रोड पर खेरिया के युवक राहुल यादव के साथ हुई वारदात को 3 दिन बीत चुके हैं। सोमवार रात राहुल पर न सिर्फ चाकू से जानलेवा हमला हुआ बल्कि उससे ₹80000 भी लूट लिए। वारदात के 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। गुरुवार शाम 6 बजे, उज्जैन के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे घायल राहुल का वीडियो जारी कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।