काको प्रखंड के भदसरा गांव में अपने बहनोई प्रहलाद शर्मा के निधन पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को ‘वॉयस ऑफ पाकिस्तान’ बताया। राजद सांसद, पप्पू यादव और ठाकरे बंधुओं पर भी हमला बोला। साथ ही ग्रामीणों की जमीन व सड़क समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।