चरखारी: चरखारी के बम्हौरी कलां गांव में अनोखी परंपरा के बीच संपन्न हुआ विवाह समारोह, फूफा बने आकर्षण का केंद्र
बम्हौरीकलां में एक विवाह समारोह के दौरान ऐसी अनोखी परंपरा देखने को मिली।जिसने न केवल ग्रामीणों बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना दिया। सुगिरा ग्राम से आई बारात में दूल्हे तुलसीदास और दुल्हन पिंकी के विवाह से पहले एक रोचक और अनूठी रस्म में दूल्हे के फूफा को महिलाओं के वस्त्र पहनाकर,सिर पर गगरी रखवाकर डीजे की धुन पर पूरे गांव में पैदल घुमाया गया।