गोला: हारुबेडा मंगल बाजार से घर लौट रहे पुसवाडीह निवासी दो युवक बाइक दुर्घटना में घायल, रिम्स रेफर
Gola, Ramgarh | Oct 14, 2025 गोला-मुरी मार्ग के हारुबेड़ा के पास शाम छह बजे के करीब बाइक दुर्घटना दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।