चितरंगी: चितरंगी तहसील के खटाई गांव में ट्रैक्टर पर गिरा बिजली का खंभा, बड़ा हादसा टला
सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खटाई में स्थित एक बिजली का खम्भा अचानक एक ट्रैक्टर पर गिर गया। गनीमत रही के ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया।यह घटना तब की है जब बस्ती के मुख्य मार्ग से एक ट्रैक्टर जा रहा था तभी बिजली का खम्भा जमीन से उखाड़ कर गिर पड़ा,वही गनीमत रही के इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।