चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र से एक युवक लापता, परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
सरई क्षेत्र मे एक युवक पुष्पेंद्र साहू के लापता होने की घटना सामने आई है,लापता युवक का नाम पुष्पेंद्र साहू उम्र 23 वर्ष जो बिते तीन दिनों पहले अपने घर से 1 किलोमीटर दूर अपने दूसरे घर में सोने गया था,लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है।परिजनों ने सरई थाने मे उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए डॉग स्क्वॉड ली है।