बैराड़: बैराड़: भुजरिया तालाब के पास दो बाइकों की भिड़ंत, 2 घायल, जिला अस्पताल रेफर
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजरिया तालाब के पास रविवार रात करीब 8 बजे दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिये बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा उपचार के बाद दोनों घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बही सूचना मिलते ही बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा मौके पर पहुँचे।